आंखो और त्वचा के लिए किसी दवा से कम नहीं है Witch Hazel, ऐसे करें इस्तेमाल

आधुनिक समय में लोगों की खराब जीवनशैली, अनुचित खानपान और तनाव की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। खासकर तनाव और देर रात तक जागने से पेट संबंधी विकार और आंखों से संबंधित परेशानी बढ़ जाती हैं। इनसे निजात पाने के लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं, लेकिन अपनी दिनचर्या और खानपान में सुधार नहीं करते हैं। इन वजहों के चलते लोग चाहकर भी बीमारियों से दूर नहीं रह पाते है। अगर आप भी इन बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो Witch Hazel का सहारा ले सकते हैं। अगर आपको इस औषधि के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-
विच हेज़ल क्या है
सदियों से दुनियाभर में जड़ी-बूटियों को औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इनमें एक विच हेज़ल है। यह पौधा अमेरिका और जापान सहित दुनियभर के कई देशों में पाया जाता है। इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हैमामेलिस वर्जिनिन (Hamamelis Virginiana) है। आयुर्वेद मे विच हेज़ल के फूल, पत्ते और छाल सभी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है।
researchgate.net में The Natural Historian की एक कटिंग छपी है, जिसमें विच हेज़ल के फायदे को विस्तार से बताया गया है। यह शोध 90 के दशक की है। इस शोध से खुलासा हुआ है कि विच हेज़ल त्वचा संबंधी बीमारियों के लिए रामबाण दवा की तरह है। इसके इस्तेमाल से एक्जिमा, स्ट्रेच मार्क्स, चिकन पॉक्स समेत त्वचा की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
आंखों और त्वचा के लिए वरदान है
लंबे समय तक मोबाइल और सिस्टम पर आंख गड़ाने से आंखों से संबंधित परेशानियां होती हैं। इससे बचने के लिए विच हेजल के अर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए विच हेज़ल के अर्क का यूज किया जा सकता है। हालांकि, इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।